उन्नाव, मार्च 27 -- पुरवा। साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक के खाते से पलक झपकते ही 2.98 लाख रुपये पार कर दिए गए। बैंक से आए मैसेज ने पीड़ित के होश उड़ा दिए। अब वह अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए न्याय की गुहार लगा रहा है। त्रिपुरारपुर गांव निवासी मनोज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खाता गांव स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है। शुक्रवार को उनके मोबाइल पर बैंक के तीन अलग-अलग मैसेज आए, जिनमें कुल 2.98 लाख रुपये खाते से कटने की जानकारी मिली। मैसेज देखते ही घबराए मनोज सिंह तुरंत बैंक पहुंचे और अधिकारियों से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि बीते तीन दिनों के दौरान यूपीआई के माध्यम से यह पूरी रकम ट्रांसफर की गई है। इसके बाद मामला साइबर फ्रॉड का निकला। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत देकर जल्द कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.