साइबर ठगी से बचाव को लेकर पुलिस ने किया जागरूक
गाजीपुर, मई 12 -- दुल्लहपुर। स्थानीय थाना के साइबर सेल प्रभारी सर्वजीत यादव ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में जहां ऑनलाइन सेवाओं से सुविधा मिली है, वहीं साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ गया है। जागरूकता की कमी के कारण लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अनचाही कॉल से बचें। बैंक कभी भी एटीएम बंद होने या ओटीपी पूछने के लिए फोन नहीं करता। उन्होंने बताया कि लॉटरी, नौकरी या डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठग लोगों को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर धन उड़ा लेते हैं। उन्होंने 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होती है और ठगी की रकम होल्ड कराई जा सकती है। मौके पर मनीष यादव, कमलेश चौहान लौहर राम अन्य मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.