सीवान, अगस्त 27 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाईटेक होते समाज के साथ साइबर अपराधियों ने ठगी के तौर-तरीके भी बदल दिए हैं। अब अपराधी लोगों को झांसा देने के लिए बैंक खाता बंद होने, आधार से लिंक नहीं होने, पैन कार्ड अपडेट करने, खाते में राशि आने या किसी सरकारी योजना का पैसा मिलने का हवाला देकर मोबाइल पर संपर्क कर रहे हैं। इसके बाद ओटीपी या बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया जाता है। लगातार बढ़ रहे ऐसे मामलों से लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में लगभग हर परिवार के सदस्यों के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल नंबर का बैंक खाते और अन्य सेवाओं से जुड़ा होना साइबर अपराधियों के लिए ठगी का एक माध्यम बन रहा है। अपराधी खुद को बैंक अधिकारी, सरकारी कर्...