साइबर ठगी से बचाव को छात्राओं को किया जागरूक
गुमला, अगस्त 18 -- विशुनपुर। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में साइबर सुरक्षा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सहदेव साहू सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं। छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंक खाते और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई, पासवर्ड और मोबाइल बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने या वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.