आगरा, अप्रैल 30 -- जनपद में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाने के लिए नावार्ड व एक संस्था के द्वारा 423 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। ग्रामाणों को प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानियां व सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। गंजडुंडवारा के गांव इंदाजसनपुर में नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक पवन कुमार ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी। केनरा बैंक के वित्तीय सलाहाकार अभिषेक उपाध्याय ने ग्रामीणों को बचत के महत्व व साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लेनदेन के समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी और ओटीपी किसी को नहीं बताएं। यह भी पढ़ें- कैलिया थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स साइबर ठगी करने वाले लोग खुद को पुलिस अधिकारी बनकर फोन करेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.