साइबर ठगी से बचाव के लिए किया जागरूक
बागेश्वर, जून 30 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बागेश्वर साइबर सेल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को न्यायालय परिसर गरुड़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करना और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, निवेश (इन्वेस्टमेंट) फ्रॉड, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी लिंक और क्यूआर कोड स्कैम जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही इनसे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह भी दी गई। यह भी पढ़ें- बढ़ते साइबर अपराध पर किया जागरूक वक्ताओं ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.