फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- पलवल, अजीत कुमार। एसआईपी के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी को लेकर पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षित निवेश के लिए जागरूक रहना जरूरी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, साइबर ठग फर्जी ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देते हैं। कई बार नकली कंपनी बनाकर शुरुआत में छोटा लाभ दिखाया जाता है, फिर बड़ी रकम ठग ली जाती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि केवल पंजीकृत संस्थाओं के माध्यम से ही निवेश करें और किसी भी अनजान लिंक या संदेश पर भरोसा न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...