साइबर ठगी रोकने को अक्टूबर भर चलेगी पुलिस की पाठशाला
महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से लोगों को बचाने के लिए महराजगंज पुलिस अक्टूबर भर पाठशाला चलाएगी। 2 से 31 अक्टूबर तक जिले के स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, व्यापारिक संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 13 संस्थानों में छात्रों, व्यापारियों व आमजन को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सुरक्षित वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, वाट्सऐप व टेलीग्राम ठगी, ऑनलाइन निवेश, वित्तीय धोखाधड़ी, पासवर्ड व एप्लीकेशन सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
साइबर अपराध के मामलों की जानकारी नौ माह में साइबर अपराध के 263 मामले साइबर अपराध को लेकर जागरूकता इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पुलिस विभाग के आंकड़ो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.