समस्तीपुर, मार्च 17 -- समस्तीपुर। जिले में लोगों की जेब पर रोजाना साइबर ठगों का हमला हो रहा है। तमाम जागरूकता और कार्यक्रमों के बावजूद साइबर ठगी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 59 दिनों में ही 1 करोड़ 7 लाख 61 हजार 135 रुपये ठगी से जुड़ी पाई गई, जो 1.82 लाख रुपये प्रतिदिन ठगी की हकीकत बयां कर रही है। साइबर थाना के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वर्ष जहां ऑनलाइन ठगी की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई थी, वहीं वर्ष 2026 के शुरुआती दो महीने में यह आंकड़ा दोगुने से भी पार हो गया है। पुलिस कार्रवाई के बावजूद साइबर ठग नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। वित्तीय ठगी के मामले सबसे अधिक सामने आ रहे हैं, जबकि पुलिस द्वारा खातों में करोड़ों रुपये होल्ड कर पीड़ितों को राहत देने की कोशिश भी जारी है। वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 28 फरवरी तक 10 मामले दर्ज हो च...