साइबर ठगी में मुकदमा दर्ज करने का आदेश
सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। साइबर ठगी का शिकार हुए रेलवेकर्मी की याचिका पर न्यायिक मजिस्ट्रेट मयूरेश श्रीवास्तव ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के लोको कालोनी निवासी रेलवेकर्मी उमेश मीना ने अधिवक्ता अब्बास अहमद खान के जरिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। आरोप है कि वजन घटाने की दवा और फिटनेस उपकरण के नाम पर पीड़ित से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 41 हजार रूपए की ठगी की गई। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नही होने पर कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट ने साइबर क्राइम थाना प्रभारी को शाखा प्रबंधक हर्बलनेस हेल्थ केयर सोल्यूशन और दो अन्य पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। यह भी पढ़ें- साइबर फ्राड के दो मामलों में दर्ज हुई एफआईआर यह भी पढ़ें- कारोबारी से साढ़े बारह लाख की ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.