औरैया, अप्रैल 22 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में फोन कॉल के जरिए हुई साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। शिकायत के 18 दिन बाद उसके खाते से निकाली गई पूरी रकम वापस करा दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम सांफर निवासी सुबोध कुमार के पास 9 अप्रैल की सुबह करीब 9:45 बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का कर्मचारी बताते हुए सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान ठग ने बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद पीड़ित के खाते से पहले 1,643 रुपये और फिर 16,795 रुपये निकाल लिए गए।रकम कटने की जानकारी मिलते ही सुबोध कुमार ने तुरंत बैंक और संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और बै...