काशीपुर, अप्रैल 30 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। दक्षिणी दिल्ली की साइबर क्राइम टीम और गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक निजी बैंक का कर्मचारी भी शामिल है, जिससे बैंकिंग प्रणाली के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। साउथ दिल्ली क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक गुलशन कुमार के अनुसार, वर्ष 2025 में साइबर ठगी के एक मामले में धारा 318(4), 308, 319 और 340 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि यह गिरोह फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और बैंकिंग से जुड़े झांसे देकर लोगों को निशाना बनाता था। यह भी पढ़ें- कानपुर में ठगों के मददगार चार बैंक अधिकारी समेत आठ गिरफ्तार आरोपी पीड़ितों से गोपनीय जानकारी हासिल कर उनके खातों से रकम निकाल ...