फरीदाबाद, अप्रैल 16 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर चार करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में एक्सिस बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से उनके पूरे गिरोह और बैंक खातों के नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेगी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूल रूप से विदिशा, मध्य प्रदेश, हाल निवासी समालखा, पानीपत निवासी शुभम और मूल रूप से राकसेड़ा, पानीपत, हाल निवासी नरेला, दिल्ली निवासी कमल कांत के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर ठगी मामले में दो आरोपी दबोचे दोनों आरोपी पानीपत स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में कार्यरत थे। जांच के दौरान सामने आया कि ठ...