फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना सेंट्रल की टीम ने 14 लाख 73 हजार 337 रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बैंक खाताधारक है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली पहाड़गंज निवासी साहिल अख्तर और वसीम अख्तर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को 10 मार्च को पहाड़गंज के मैन बाजार से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर-89 निवासी एक महिला की फोन कॉल को फॉरवर्ड कर उसके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी लेकर बैंक खाते से 14 लाख 73 हजार 337 रुपये निकाल लिए थे। साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल बैंक खाताधारक है । उसने अपना बैं...