फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर हुई 2.07 लाख रुपये की ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तिलपत निवासी एक महिला की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि 15 फरवरी को उसके टेलीग्राम पर मैसेज आया, जिसमें टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद ठगों ने उसे प्रीपेड टास्क में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। झांसे में आकर महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 2,07,200 रुपये बताए गए खातों में भेज दिए। इस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में ठगी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने नोएडा निवासी कुंवरपाल और अखंड तथा...