साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते
रुद्रपुर, जून 6 -- नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता क्षेत्र के तीन बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी और धोखाधड़ी में किए जाने का मामला सामने आया है। एएसआई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद खाताधारकों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएसआई चंचल सिंह के अनुसार, तीन बैंक खातों की जांच में पता चला कि इन खातों का उपयोग विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों से ठगी गई धनराशि प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि इन खातों का बार-बार साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया। आरोपियों ने मोबाइल कॉल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से लोगों को अधिक निवेश रिटर्न, नौकरी के अवसर, ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाभ आदि के झूठे प्रलोभन देकर धनराशि संबंधित बैंक खातों में ट्रांसफर कराई। यह भी पढ़ें- सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.