शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- शाहजहांपुर। साइबर ठगी से जुड़े मामले में सदर बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात खाताधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार साइबर शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के दौरान एक एचडीएफसी बैंक खाते में ठगी की धनराशि ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। आरोप है कि शिकायतकर्ता से साइबर ठगी कर 18 हजार रुपये उक्त खाते में भेजे गए, जिनमें से 17 हजार पांच सौ रुपये एटीएम के माध्यम से निकाल लिए गए। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है। यह भी पढ़ें- 13.56 लाख की साइबर ठगी मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज सदर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में खाता संख्या के अज्ञात धारक की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के ब...