वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। साइबर फ्रॉड के मामले में जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत ने गोपालपुर, जौनपुर निवासी हेमंत कुमार सिंह को अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली। बचाव पक्ष से अधिवक्ता वरुण प्रताप सिंह ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की जांच में 21 जुलाई को शिकायतकर्ता के खाते में संदिग्ध रकम आने पर खाता फ्रीज किया गया। जांच में ऑनलाइन सोना दिखाकर 85 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया। आरोप है कि हेमंत सिंह समेत अन्य लोग लोगों को प्रलोभन देकर नकद और ऑनलाइन रकम लेते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...