देवघर, मई 6 -- चितरा, प्रतिनिधि। साइबर अपराध का जाल अब गांव-देहात तक फैलता नजर आ रहा है। लाखों रुपये की ठगी के एक सनसनीखेज मामले की जांच में उत्तर प्रदेश पुलिस चितरा पहुंची। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती थाना क्षेत्र में तैनात 112 डायल वाहन चालक राम नेवाज चौधरी से करीब तीन लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। मामले की जांच के दौरान इस ठगी का तार चितरा थाना क्षेत्र के सोनातर गांव से जुड़ने की बात सामने आई। इसी कड़ी में बस्ती थाना से आरक्षी अंकुश यादव सत्यापन नोटिस के साथ चितरा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संबंधित संदिग्ध के ठिकाने और पहचान का सत्यापन किया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूपी पुलिस टीम वापस लौट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...