साइबर ठगी मामले में यूपी पुलिस ने युवक को दिया नोटिस
देवघर, मई 12 -- जसीडीह प्रतिनिधि साइबर ठगी से जुड़े एक मामले की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस जसीडीह पहुंची। जांच के दौरान पुलिस एक युवक को नोटिस देकर वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला निवासी एक व्यक्ति से मोबाइल पर बैंक अधिकारी बनकर लाखों रुपए की ठगी कर ली गई थी। घटना को लेकर पीड़ित के आवेदन पर गाजीपुर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह निवासी रोहित दास का नाम मामले में सामने आया है। इसके बाद यूपी पुलिस के कृष्ण कुमार सिंह व महेंद्र यादव जसीडीह पहुंचे और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर जाकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने युवक से पूछताछ करने के बाद उसे नोटिस सौंपा और आगे की कार्रवाई के लिए वापस लौट गई। मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.