सीवान, जून 26 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से साइबर ठगी के एक मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान हरिहंस निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। उस पर साइबर फ्रॉड से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन देन में शामिल होने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस ने 23 जून की रात हरिहंस गांव में छापेमारी कर वीरेंद्र कुमार को हिरासत में लिया।

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान उसके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में संलिप्तता के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार गांव में रहकर एक निजी संस्था में डेली कलेक्टर के रूप में कार्य करता था। हुसैनगंज थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पु...