देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर, प्रतिनिधि लाखों रुपए की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई तेज करते हुए मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम शुक्रवार को कुंडा थाना पहुंची। टीम ने थानेदार को जानकारी देकर सहयोग मांगा। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों का सत्यापन करने और नोटिस तामिल कराने के उद्देश्य से पहुंची है। थाना स्तर पर समन्वय स्थापित करने के बाद टीम ने संबंधित लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू की। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव जाने की तैयारी में थी, जहां संदिग्धों के घर में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक मुंबई पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। टीम ने कार्रवाई को गोपनीय रखते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से आगे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.