रामगढ़, जुलाई 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। साइबर अपराध थाना रामगढ़ के अधिकारियों ने महिलाओं के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि साइबर अपराध थाना में महिलाओं का बैंक खाता खुलवाकर उनके नाम से सिम प्राप्त करने, उन्हें विश्वास में रखकर बैंक खाते और सिम का दुरुपयोग कर साइबर अपराध करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में पहले दो आरोपियों अबु तालिब और सरफराज उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: योगापट्टी में साइबर अपराधी धराये,एटीएम-मोबाइल जब्त उनके पास से दो बैंक पासबुक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। वहीं इस मामले का ...