शाहजहांपुर, मई 1 -- शाहजहांपुर। जिले में साइबर ठगों ने एटीएस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से 60 लाख 48 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी आरिफ हसन खान को 9 अप्रैल को सुबह करीब 11:30 बजे एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली एटीएस विभाग का अधिकारी बताया और हाल ही में हुए बम ब्लास्ट का दोषी बताते हुए कार्रवाई से बचाने के नाम पर रुपये की मांग की। शुरुआत में आरोपी ने 40 हजार रुपये मंगवाए, जिसे पीड़ित ने डर के कारण ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया। यह भी पढ़ें- एटीएस अधिकारी बनकर साइबर ठगी, युवक से 6.48 लाख रुपये ऐंठे इसके बाद आरोपी लगातार अलग-अलग नंबरों से कॉल करता रहा और खुद को अधिकारी बताकर पैसे मांगता रहा। डर के कारण पीड़ित ने 9 से 21 अप्रैल के बीच कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.