देवघर, मार्च 23 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। साइबर अपराध में संलिप्त होने के संदेह में मधुपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर यह छापेमारी की है। छापेमारी में गुनियासोल निवासी प्रमोद दास और भेड़वा नवाडीह निवासी आदेश दास को पुलिस ने हिरासत में लेकर साइबर थाना पुलिस देवघर को सौंप दिया है। इन दोनों युवकों पर साइबर ठगी में संलिप्त होने का संदेह पुलिस को है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मोबाइल फोन की जांच के बाद पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.