कानपुर, मार्च 16 -- रसूलाबाद, संवाददाता। साइबर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने रसूलाबाद व झींझक में पहुंच कर जांच पड़ताल की है। एक महिला अधिकारी के साथ ढाई लाख रुपये की ठगी की गई है। दिल्ली साइबर सेल के उप निरीक्षक विनोद कुमार ने टीम सहित रसूलाबाद व झींझक पहुंचकर कुछ लोगों से पूछताछ कर नोटिस सौंपा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार एक महिला पुलिस अधिकारी से एआई व पोर्न वीडियो के माध्यम से ढाई लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। झींझक के जगदीशपुर गांव व रसूलाबाद क्षेत्र के कुछ युवकों के खाते में धनराशि भेजी गई है। पुलिस ने युवकों को नोटिस जारी कर ज़वाब देने के निर्देश दिए हैं। रसूलाबाद इंस्पेक्टर एसएन सिंह ने कहा कि दिल्ली साइबर सेल में मुकदमा दर्ज है। जांच पड़ताल करने पुलिस आई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.