साइबर ठगी मामले में ग्यारह आरोपित रिहा
देवघर, अगस्त 2 -- देवघर प्रतिनिधि। साइबर ठगी से संबंधित मामले में देवघर के अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा ग्यारह आरोपितों को रिहा करने का निर्णय सुनाया गया है। साइबर क्राइम केस नंबर 101/2021 ( साइबर थाना कांड संख्या 54/2020) के इस मामले में रिहा किए गए आरोपितों में संतोष कुमार दास, डब्लू दास, संजीत दास, आनंदी दास, कुंदन दास, सिकंदर दास, रंजीत कुमार दास, चंदन कुमार दास, जमुना दास, जितेंद्र दास एवं विकास दास के नाम शामिल हैं। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से तीन गवाह प्रस्तुत किए गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने आरोपों का समर्थन नहीं किया। गवाहों के परीक्षण/ प्रतिपरीक्षण एवं उभय पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने उपरोक्त सभी आरोपियों को रिहा करने का निर्णय सुनाया। यह भी पढ़ें- मारपीट व छिनतई मामले में पांच आरोपी रिहा यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.