साइबर ठगी मामले में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सासाराम, जून 5 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार जनवरी 2024 में शिक्षक गंगा सिंह के कमरे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और 1200 रुपये नकद की चोरी हो गई थी। आरोप है कि चोरी गए मोबाइल और एटीएम कार्ड का उपयोग कर एक खाते में 38 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। घटना के बाद पीड़ित ने नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान नौहट्टा निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.