साइबर ठगी मामले में एक और गिरफ्तारी 44 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन से जुड़ा है मामला
रामगढ़, मई 30 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। साइबर अपराध थाना पुलिस ने 44 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर लेन-देन से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना क्षेत्र के सूर्यानगर निवासी निखिल कुमार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी का कारण पुलिस के अनुसार वादिनी अनीशा सिंह के बैंक खाते में साइबर अपराध से जुड़ी करीब 44 लाख रुपये की राशि मंगवाई गई थी। जांच में निखिल कुमार की संलिप्तता सामने आने के बाद शुक्रवार को उसे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से चार मोबाइल फोन और चार फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। डीएसपी मुख्यालय सह साइबर अपराध थाना प्रभारी अकरम रजा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके अभियुक्त विकास कुमार उर्फ विकास यादव के स्वीकारोक्ति बयान में निखिल कुमार का नाम सामने आया था। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.