साइबर ठगी पीड़ित के खाते में लौटाई रकम
रामपुर, जून 18 -- रामपुर। साइबर सेल ने ठगी का शिकार हुए पीड़ित को राहत दी है। शिकायत दर्ज होने के बाद सेल ने पीड़ित के खाते में ठगी के 197500 रुपये वापस करा दिए हैं। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी इंतेजार ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसका कहना था कि साइबर ठगों ने उसका फोन हैक कर लिया और बाद में उसके खाते से 2.59 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत दर्ज होने के बाद टीम जांच में जुट गई। जिस खाते में रकम गई थी पुलिस ने उस पर रोक लगा दी। यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने पीड़ित के बैंक खाते की गई ठगी गई धनराशि वापस कराया संसाधनों का प्रयोग करते हुए पुलिस ने गुरुवार को निसार अहमद के खाते में ठगी के 197500 रुपये वापस करा दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.