फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर। साइबर क्राइम पुलिस थाना पुलिस ने ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाई है। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में कुल दो लाख 13 हजार 121 रुपये की धनराशि पीड़ितों के खातों में वापस कराई है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन निवासी महेंद्र कुमार मौर्य से ओटीपी के जरिए 1.20 लाख रुपये की ठगी हुई थी, जिसे पूरी तरह वापस कराया गया। वहीं रामकुमार से 97 हजार 721 रुपये की ठगी में 47 हजार 721 रुपये, रानी देवी से 54 हजार में 17 हजार 950 रुपये, विकासिनी देवी से 16 हजार 950 रुपये और अशोक अवस्थी से 18 हजार नौ सौ रुपये में 10 हजार 500 रुपये वापस कराए गए। यह भी पढ़ें- साइबर ठग ने रिटायर्ड रेलवेकर्मी से तीन लाख रुपये हड़पे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...