बिजनौर, जुलाई 13 -- साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे साइ-वज्र अभियान के तहत बिजनौर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और 41,030 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के विश्लेषण के दौरान एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का मामला सामने आया। जांच में पता चला कि एसबीआई की चांदपुर शाखा के एक खाते से साइबर ठगी से जुड़े पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले गए थे। पहले शिवालाकलां क्षेत्र के हुसैनपुर कला निवासी उत्कर्ष तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: साइबर फ्रॉड में खाते का दुरुपयोग, खाताधारक पर मुकदमा दर्ज विवेचना के दौरान लक्सर (हरिद्वार) निवासी प्रवेन्द्र सिंह और नि...