मोतिहारी, जुलाई 26 -- मोतिहारी। जिले में लगातार साइबर ठग गिरोह पर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रग्राम निवासी पंकज कुमार व मलाही थाना क्षेत्र के होरिल छपरा निवासी प्रिंस कुमार सिंह शामिल है। पंकज कुमार फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला में रहता है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने रविवार को दी।

गिरफ्तारी की जानकारी उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम से मोतिहारी के रघुनाथपुर गंडक कॉलोनी के पंकज कुमार के विरुद्ध तामिला के लिए नोटिस मिला था। इसके पूर्व भी पंकज कुमार के साइबर ठगी में शामिल होने की सूचना मिली थी। नोटिस का तामिला तथा नाम पता के...