नवादा, मार्च 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नवादा साइबर थान की पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। साइबर पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से छापेमारी कर साइबर ठगी गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने दोनों को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ठगी में प्रयुक्त दो स्मार्ट मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बलवापर गांव निवासी ऋतिक कुमार (25 वर्ष), पिता-उमेश राउत तथा रंजय कुमार (25 वर्ष), पिता-संतोष प्रसाद के रूप में की गई है। नंबरों की ट्रैकि...