जामताड़ा, जुलाई 31 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव के समीप जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सोनबाद निवासी बिक्रम दां, पाण्डेडीह निवासी जय कुमार दास तथा बेवा निवासी हेमंत दास को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से छह मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। एसपी ने बताया कि बिक्रम दां बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से एटीएम कार्ड की गोपनीय जानका...