जामताड़ा, मार्च 5 -- साइबर ठगी गिरोह का एक शार्गिद गिरफ्तार,भेजा जेल जामताड़ा, प्रतिनिधि।साइबर अपराध थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को गोबिंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग स्थित पोसई मोड़ बस पड़ाव के पास छापेमारी की। इस दौरान मदनाडीह गांव निवासी फुरकान अंसारी (41) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, 43,800 रुपये नगद तथा एक स्कूटी बरामद की गई। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 14/26, दिनांक 03 मार्च 2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 319(2), 61(1) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 (बी) व 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि गिरफ्तार फुरकान अंसारी कुख्यात साइबर आरोपी जमरूद्दीन अंसारी का शार्गिद है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.