मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगी के लिए बनी 18 फर्जी कंपनियों के बैंक खातों में हर माह करोड़ों रुपये का लेनदेन हो रहा है। आर्थिक अपराध इकाई और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल से मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस को उपलब्ध कराए गए बैंक खातों की जांच में इसका खुलासा हुआ है। दो दर्जन से अधिक बैंक खातों की पुलिस जांच कर रही है। इसमें विभिन्न कंपनियों के नाम पर डेढ़ दर्जन बैंक खातों का संचालन साइबर फ्रॉड के लिए किए जा रहे हैं।साइबर थाने की पुलिस ने हाल ही में एक फर्जी कंपनी में 20 राज्यों से मंगाई गई ठगी के 30 मामलों का खुलासा किया था। इसमें रामपुर हरि थाना के गोरिगामा गांव से सीएससी संचालक रंधीर कुमार और अर्जुन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक में खाता खोलवाने वाले मास्टर माइंड नीरज कुमार पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.