साइबर ठगी के 77 हजार रुपये खाते में वापस कराए
कौशाम्बी, अगस्त 4 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक, सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव निवासी पुनीत कुमार मौर्य ने बताया कि 17 जुलाई 2026 को साइबर शातिरों ने व्हाट्सएप पर उसको एपीके फाइल भेजी। गाड़ी का ई-चालान जमा करने के नाम पर यह फाइल भेजी गई थी। फाइल ओपेन करने के बाद खाते से 77 हजार 590 रुपये उड़ा दिए। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी जांच व समन्वय के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि ट्रेस कर शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। मंगलवार को एसपी कार्यालय बुलाकर पीड़ित को इस बात का प्रमाण भी दिया गया। एसपी ने अपील की है कि अनजाने लिंक पर क्लिक न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.