बलरामपुर, जून 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच थाना सादुल्लाहनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में 6,700 रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। आमजन में साइबर हेल्पडेस्क के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र के अतरौला निवासी बृहस्पति कुमार तिवारी ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने दोपहिया वाहन की किस्त जमा कराने के नाम पर उनसे 6,700 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के 6,700 रुपये वापस पाकर पीड़ित का खिला चेहरा शिकायत प्राप्त होते ही थाना सादुल्लानगर की साइबर हेल्पडेस्क सक...