साइबर ठगी के 56 हजार रुपये खाते में वापस कराए
कौशाम्बी, जुलाई 13 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक, पइंसा थाना क्षेत्र के अनेठा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि दो जुलाई 2026 को साइबर शातिरों ने उसके साथ ठगी की थी। मोबाइल हैक करने के बाद यूपीआई फ्रॉड करते हुए 55 हजार 999 रुपये खाते से उड़ा दिए थे। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी जांच व समन्वय के माध्यम से धोखाधड़ी की राशि ट्रेस कर शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी गई। सोमवार को एसपी कार्यालय बुलाकर पीड़ित को इस बात का प्रमाण भी दिया गया। एसपी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी लालच में न आएं, अनजाने लिंक पर क्लिक न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.