फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की सक्रियता से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। बिंदकी निवासी अभिषेक अग्निहोत्री के साथ ऑनलाइन ठगी कर 55 हजार रुपये हड़प लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल और स्थानीय पुलिस से की थी। साइबर सेल बिंदकी और साइबर क्राइम थाना की टीम ने मामले की जांच शुरु की। जांच के दौरान संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए कोर्ट के निर्देशों का पालन किया गया। टीम के प्रयासों से ठगी गई पूरी धनराशि 55 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। साइबर थाना प्रभारी कमर खान ने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं...