शामली, जनवरी 24 -- कांधला। स्थानीय थाने में संचालित साइबर सेवा केंद्र ने एक ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत पहुंचाई है। 29 जून 2025 को ग्राम ढूढार निवासी गुलशन कुमार पुत्र यशपाल के साथ अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 52,000 रुपये की ठगी की थी। पीड़ित ने थाना कांधला में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेवा केंद्र की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और पूरी धनराशि 52,000 रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी।गुलशन कुमार ने पुलिस अधिकारियों और साइबर टीम के प्रति आभार जताया है। पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।टीम ने एक अभियुक्त को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शरा...