महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगी के शिकार एक शख्स को 42 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए है। सिन्दुरिया साइबर हेल्प डेस्क की टीम को यह सफलता मिली है। शिकायतकर्ता काजल गुप्ता निवासिनी मिठौरा से आनलाइन यूपीआई फ्राड के माध्यम से 42 हजार रुपये खाते से ठग लिए गए थे। पीड़िता ने सिन्दुरिया साइबर हेल्प डेस्क की टीम से शिकायत की। टीम की एसआई प्रियंका मौर्या ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के माध्यम से ठगे गए 42 हजार रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराई। इस टीम में एसआई प्रियंका मौर्या के साथ प्रवीण गुप्ता, आयुष राय व अस्तुरन शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.