साइबर ठगी के 4 करोड़ क्रिप्टो करेंसी में बदलने वाला गिरफ्तार, विदेशी वॉलेट में भेजता था रकम
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में साइबर फ्रॉड और इन्वेस्टमेंट-ट्रेडिंग के नाम पर ठगी गई रकम को बैंक खातों से निकालकर क्रिप्टोकरेंसी यूएसडीटी में बदलने वाले गिरोह के एक और वांछित आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गगहा क्षेत्र के असवनपार के रहने वाले गोविन्द वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.51 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप, एक मोबाइल और तीन एटीएम कार्ड बरामद किया है। वह लैपटॉप और मोबाइल की मदद से साइबर अपराध से हासिल रकम को यूएसडीटी में बदलकर विदेशी वॉलेट में भेजता था। वह मकसूद आलम खां के लिए काम करता था। मकसूद सहित पांच आरोपितों को पुलिस ने पहले ही जेल भेजवा दिया है। पुलिस की जांच में गिरोह से जुड़े 34 म्यूल बैंक खातों के संबंध में 4 करोड़ 9 लाख 11 हजार 738 र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.