साइबर ठगी के 35 हजार रुपये वापस कराए
मेरठ, अप्रैल 9 -- हस्तिनापुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने एक महिला से हुई साइबर ठगी की शत-प्रतिशत धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई है। थानाध्यक्ष शशांक दिवेदी ने बताया कि नगर की आरके कालोनी निवासी सौभाग्यवती के साथ बीती 12 जनवरी को 35 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। पीड़िता ने अगले ही दिन 13 जनवरी को घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने मामले की त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंकों से निरंतर समन्वय स्थापित किया और सात अप्रैल को पीड़िता के खाते में ठगी गई पूरी रकम 35 हजार रुपये वापस करा दिए। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़िता ने मेरठ पुलिस व साइबर टीम का आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.