सोनभद्र, फरवरी 22 -- सोनभद्र। पिपरी थाना साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार युवक के खाते में 29733 रुपये वापस कराया है। मुर्धवा, रेणुकूट निवासी सत्यम सिंह के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर टीम ने संबंधित बैंक से संपर्क कर धनराशि होल्ड कराई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। राशि वापस मिलने पर सत्यम सिंह ने पुलिस टीम का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.