सोनभद्र, अप्रैल 27 -- बीजपुर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ठगी के शिकार व्यक्ति के 25 हजार रुपये उसके खाते में वापस कराए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। एनटीपीसी कॉलोनी निवासी गुरुचरण सिंह के साथ अज्ञात साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। बीजपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत का परीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर ईमेल के माध्यम से पत्राचार किया गया, जिसके बाद ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर गुरुचरण सिंह ने बीजपुर पुलिस और साइबर टीम ...