सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र। थाना घोरावल की साइबर टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति के 23 हजार रुपये वापस कराए। कस्बा घोरावल निवासी शमशेर अली के साथ अगस्त में साइबर फ्रॉड हुआ था, जिसकी शिकायत उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने पोर्टल व बैंक समन्वय से कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि वापस कराई। पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...