महाराजगंज, फरवरी 1 -- सिन्दुरिया। सिन्दुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व मे गठित साइबर हेल्प टीम के एसआई दिनेश कुमार चौधरी, प्रवीण गुप्ता, आयुष राय तथा अस्तुरन ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 20 हजार रुपये की साइबर ठगी की रकम को वापस कराया है। शुक्रवार को शिकायतकर्ता प्रदीप गुप्ता निवासी बड़हरामीर थाना सिन्दुरिया ने आनलाइन यूपीआई फ्राड के माध्यम से कुल 20 हजार रुपये साइबर ठगी की शिकायत साइबर हेल्प लाईन 1930 पर की। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने शनिवार को ठगी की 20 हजार की शत-प्रतिशत धनराशि शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.