साइबर ठगी के 16,950 रुपये पुलिस ने वापस कराए
कौशाम्बी, सितम्बर 15 -- साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई के जरिये ठगी गई 16,950 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी महेंद्र कुमार से 25 फरवरी 2025 को यूपीआई के जरिये 16,950 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में साइबर सेल और साइबर क्राइम थाना टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए मंगलवार को पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर महेंद्र कुमार ने कौशाम्बी पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.